पाटी (चंपावत)। पाटी के अस्पताल और तहसील कार्यालय को जोड़ने वाली दोनो सड़क बेहाल हैं। गड्ढों की भरमार से यहां से लोगों का गुजरना और वाहन संचालन खतरे से खाली नहीं है। चार माह पहले तहसील दिवस में भी यह मामला जोरशोर से उठा लेकिन फिर भी सड़क के हाल जस के तस हैं। तहसील से 200 मीटर दूर की इस सड़क से गुजरना आसान नहीं है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से वाहनों को चलाने में तो मुश्किल हो ही रही है। राहगीरों की राह भी आसान नहीं है। इसी सड़क से तहसील के अधिकारी और कर्मचारी भी गुजरते हैं। वहीं तहसील चौराहे से पाटी बाजार की ओर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़ने लगी हैं। नागरिकों ने सड़क की हालत में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कोट
पाटी तहसील के पास वाली सड़क को ठीक कराया जाएगा। इसी महीने इस सड़क के गड्ढों को भरने सहित सभी जरूरी काम करा दिए जाएंगे।
संजय चौहान, ईई, लोनिवि, लोहाघाट।