फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कल से टनकपुर से सप्ताह में तीन दिन दून के लिए चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 24 Feb 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर रेलवे स्टेशन से राजधानी देहरादून के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की लंबे समय से मांग उठती रही है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर सप्ताह में एक दिन शनिवार को एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हुआ। सीएम ने फिर पहल की तो सप्ताह में तीन दिन संचालन की बात कही गई लेकिन नोटिफिकेशन न आने से संचालन लंबित था। अब 26 फरवरी से तीन दिन संचालन का नोटिस आ गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि वर्तमान में टनकपुर से देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन शनिवार को संचालित किया जा रहा था। यह ट्रेन शाम 7:35 बजे रवाना होती थी। अब यात्रियों की सुविधा के दिए ट्रेन संख्या 15020-15019 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस की आवृत्ति में सप्ताह में तीन की वृद्धि कर दी है। यह ट्रेन अब टनकपुर से शनिवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को देहरादून के लिए चलेगी। वहीं देहरादून से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को टनकपुर के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें