फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल और मुरादाबाद के कलाकारों ने बांधा समां

Thu, 14 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एलायंस क्लब का द्वितीय उत्तरायणी मैत्री मेला शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। मेले के पहले दिन नेपाल और मुरादाबाद के कलाकारों ने समां बांधा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम में शुरू हुए मेले में नेपाल के कंचनपुर स्थित कालेज आफ आर्ट और मुरादाबाद के झांकी ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मेले का संचालन पवन मित्तल, पुष्कर कापड़ी और मेला चेयरमैन त्रिलोक सोराड़ी ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव कै. हरीश कापड़ी, रोहित गोयल, कमल जैन, सुधा बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, राजेंद्र पाल सिंह, गिरीश जोशी, नवीन भट्ट, राज सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरूंग, ग्रामप्रधान गीता देवी, गंगा गुरूंग, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, विमला सजवान आदि मौजूद थे। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने उत्तरायणी पर्व के महत्व और भौगोलिक कारणों पर प्रकाश डाला।

बच्चों को भाये झूले और ट्रेन की सवारी
उत्तरायणी मेले का बच्चों ने खासा लुत्फ उठाया। स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा मेले में झूले, ट्रेन की सवारी, मिकी माउस की सवारियों का बच्चों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन


एलायंस क्लब आयोजित करेगा नेत्र शिविर
एलायंस क्लब 6 फरवरी को महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में निर्धन और जरूरतमंदों को चश्मे बांटेगा। 13-14 फरवरी को नेत्र शिविर लगाएगा। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें