फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से दूसरे दिन भी नेपाल गई मैत्री बस

Sun, 27 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा दूसरे दिन भी नेपाली सवारियों को लेकर कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर पहुंची। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में केवल पांच नेपाली यात्री थे। देर शाम महेंद्रनगर से यह बस 40 सवारियों को लेकर दिल्ली को रवाना हुई।
विज्ञापन


अब दिल्ली से महेंद्रनगर (नेपाल) के बीच जनरथ नाम से नियमित बस सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार 25 दिसंबर की रात्रि दिल्ली से नेपाली सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साहिबाबाद डिपो की बस (यूपी 33/ एटी 2535) शनिवार 26 दिसंबर की सुबह बनबसा होते हुए महेंद्रनगर पहुंची थी, जो देर शाम 44 नेपाली सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। रविवार 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस (यूपी 33 एटी/ 2234) पांच नेपाली सवारियों को लेकर बनबसा के रास्ते महेंद्रनगर पहुंची।

बस परिचालक प्रमोद कुमार ने फोन पर बताया कि फिलहाल दिल्ली आनंद बिहार से 40 सीटर उक्त दो बसें नियमित दिल्ली से महेंद्रनगर को चलाई गई हैं। सवारियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बताया कि इस रूट पर चलने वाली बस में कोई भी सफर कर सकती हैं। दोनों बसें एसी हैं। प्रति सवारी एक पानी की बोतल और वाई-फाई निशुल्क सुविधा है। दूसरी बस के परिचालक अजय मिश्रा के मुताबिक दिल्ली से महेंद्रनगर तक 346 किमी तक का किराया 479 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें