राजकीय बालिका इंटर कालेज का सात दिनी एनएसएस शिविर सेवाभाव के संकल्प के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड सीडीओ जगदीश चंद्र भट्ट, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा ने किया। हेमा बोहरा को शिविर की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार दिया गया। गुंजन उप्रेती दूसरे और प्रिया पंत ने तीसरे स्थान पर रही।
ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में आयोजित शिविर के अंतिम दिन बौद्धिक सत्र में एआरटीओ रश्मि भट्ट ने स्वयंसेवी छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। नंदा कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक जानकी खर्कवाल, पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, चिकित्साधिकारी डा. श्वेता खर्कवाल, एनएसएस के जिला समन्वयक करम सिंह खाती ने भी विचार रखे। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए।
कार्यक्रम अधिकारी कमला बिष्ट ने शिविर के दौरान चलाए गए सामाजिक जागरूकता अभियान के बारे में बताया। प्रधानाचार्य हौसिला सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डा. देवी दत्त जोशी, कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, सुरेंद्र बिष्ट, लीला मंगला, राजकिशोर भंडारी, शिक्षिका लीला तिवारी, पूर्व उप प्रधान हरीश राज आदि मौजूद थे।