फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलीं लोहाघाट की दीपशिखा

Sun, 11 Mar 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
दिल्ली में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ लोहाघाट की दीपशिखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट की होनहार बेटी दीपशिखा को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत के दौरे के दौरान हुए भारत-फ्रांस युवा सम्मेलन में शिरकत करने का अवसर मिला। दीपशिखा इस समय बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ में कृषि अधिकारी हैं।
विज्ञापन


दीपशिखा ने 2016 मेें पंतनगर विश्वविद्यालय से कृषि विषय से एमएससी किया। एमएससी की पढ़ाई के दौरान दीपशिखा व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए तीन माह तक फ्रांस में रही थी। शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में देश के चयनित युवाओं से मुलाकात की। इनमें लोहाघाट की दीपशिखा भी शामिल थी।  

मूल रूप से कर्णकरायत बिशुंग निवासी दीपशिखा के पिता प्रकाश सिंह करायत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक और मां कविता करायत ओकलैंड पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। होनहार बेटी को यह गौरव मिलने पर ओपीएस के प्रधानाचार्य रमेश पांडेय और प्रबंधक लोकेश पांडेय ने विद्यालय परिवार की ओर से दीपशिखा को बधाई संदेश भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें