फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की जंग में 238 दिनों तक काटी जेल

विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदत्त चौड़ाकोटी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सूखीढांग क्षेत्र के जय दत्त चौड़ाकोटी चंपावत जिले के सबसे बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक थे। देश की आजादी के लिए उनमें इस कदर जुनून था कि जंग-ए-आजादी में उन्होंने कई जेलों में कुल 238 दिनों तक जेल काटी। अंग्रेजों ने उनके खिलाफ भारत रक्षा कानून (डीआईआर) के तहत मुकदमा चलाया था।
विज्ञापन

सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी बताते हैं कि सूखीढांग क्षेत्र के जय दत्त चौड़ाकोटी ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला था। जय दत्त ने इलाके के छह अन्य सेनानियों के साथ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देवीधुरा में प्रदर्शन किया। डांडा, बुड़म आदि दूरदराज के इलाकों में जन-जागृति करने के अलावा छह अन्य सेनानियों के साथ सजा भी सुनाई गई। जय दत्त चौड़ाकोटी ने आजादी की लड़ाई में 238 दिनों (28 सितंबर 1942 से 20 नवंबर 1942 तक अल्मोड़ा कारागार और 21 नवंबर 1942 से 24 मई 1943 तक बरेली जिला जेल) तक जेल काटी। आजादी के छह महीने बाद फरवरी 1948 में उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें