फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat News: सीमेंट खरीद के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने अज्ञात पर किया मुकदमा दर्ज; जांच शुरू

Tue, 29 Oct 2024 06:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लोहाघाट

सार

लोहाघाट में सीमेंट की खरीदारी के मामले में धोखाधड़ी आरोप लगाते हुए नगर के एक ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहाघाट में सीमेंट की खरीदारी के मामले में धोखाधड़ी आरोप लगाते हुए नगर के एक ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नगर लोहाघाट के हथरंगिया निवासी ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग करने के लिए एक कंपनी से 10,000 बैग सीमेंट खरीदने के लिए अमित कुमार से संपर्क किया।

 

उसने खुद को कंपनी का एजेंट बताया। ठेकेदार ने बताया कि सीमेंट भेजने के लिए अग्रिम भुगतान के तौर पर उन्होंने ऑनलाइन 23.60 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने हल्द्वानी में खाते की जानकारी ली तो पता चला कि वह खाता उक्त कंपनी का नहीं है।

थाना निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई हरीश पुरी कर रहे हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें