फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur: लावारिस सांड ने टुक-टुक चालक को सींग मारकर पटका, घायल को उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती; हालत गंभीर

Tue, 29 Oct 2024 03:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर में लावारिस सांड ने एक टुक-टुक चालक को सींग से उछाल कर पटक दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर नगर क्षेत्र में लावारिस सांड ने एक टुक-टुक चालक को सींग से उछाल कर पटक दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

मंगलवार को अस्पताल में घायल नगर के वार्ड छह निवासी टुक-टुक चालक ओम प्रकाश शर्मा (60) ने बताया कि वह सुबह करीब 9:25 बजे अपने टुक-टुक में लगाए लॉक को खोल कर रोड में जाने की तैयारी में था। वह लॉक खोलने के लिए झुका था कि पीछे से अचानक सांड ने सींग से उसे उछाल कर पटक दिया। शोर मचाकर सांड को भगाया। अस्पताल में डाॅ. मो. उमर ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। बताया कि कमर में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें