फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद भी एटीएम से नहीं निकल रहे रुपये 

Thu, 07 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
रीठासाहिब का खराब एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब में एटीएम तो चार साल पहले लग गया था मगर एटीएम कक्ष में ताला लटका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस वजह से श्रीरीठा साहिब और यहां के तमाम गांवों के अलावा बड़ी तादात में आने वाले सिख तीर्थयात्रियों को एटीएम का लाभ नहीं मिल रहा है। एटीएम के लिए 61 किलोमीटर दूर लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है।

वहीं बीते एक साल से एटीएम का किराया भी भवन स्वामी को नहीं मिल सका है। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, मदन सिंह बोहरा, बीडीसी सदस्य मुन्नी देवी, प्रधान माधवी देवी, नेहा, भावना देवी आदि ने इस एटीएम को संचालित करने की मांग करते हुए बैंक के अधिकारियों और प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एटीएम एजेंसी द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व लगाया गया था। मगर इसका उपयोग कभी नहीं हो सका। एजेंसी ने एटीएम में कैश निकालने वाली मशीन नहीं लगाई है। इसके लिए एजेंसी को कई बार कहा जा चुका है। विभागीय अधिकारियों से भी मशीन चलवाने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
- केएस भंडारी, शाखा प्रबंधक, पंजाब एंड सिंध बैंक, श्रीरीठा साहिब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें