फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा बैराज पर सात घंटे नहीं चले चौपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने से बैराज पर चौपहिया वाहनों का संचालन सात घंटे थमा रहा। नदी का जलस्तर एक लख क्यूसेक से कम होने के बाद ही वाहनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

बुधवार तड़के तीन बजे नदी का जलस्तर 99,267 क्यूसेक था। सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 1,09,617 क्यूसेक हो गया। दो बजे नदी का जलस्तर 99,267 क्यूसेक होने के बाद बैराज पर वाहनों का संचालन शुरू हो पाया। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पहाड़ों में हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बनबसा में 20 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें