फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले के बिजलीविहीन चार गांवों में जल्द होगा उजाला

Tue, 08 Oct 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ऊर्जा विहीन गांवों में जल्द ही ऊर्जा निगम की ओर से बिजली पहुंचाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इन गांवों में बिजली नहीं होने से यहां के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। निर्माण पूरा होने के बाद जिले के सभी गांव बिजली लाइन से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से चंपावत जिले के बिजली विहीन गांव कानबोर, मटकांडे, अखेड़ी, भाट पिनाना में एक करोड़ रुपये की लागत से बिजली लाइन बिछाई जाने का काम शुरू हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद चारों गांव लाइट से जगमग हो जाएंगे। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो गांवों में बिजली लाइन बिछा दी गई है। जबकि दो गांवों में निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी गांव को जोड़कर बिजली व्यवस्था से गांवों को जोड़ा जाएगा। कानबोर, मटकांडे में लाइन बिछने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। अखेड़ी और भाट पिनाना में निर्माण कार्य चल रहा है।
कोट
चंपावत जिले के बिजली विहीन चार गांव में लाइन बिछाने का कार्य एक करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इनमें कानबोर, मटकांडे, अखेड़ी, भाट पिनाना गांव शामिल हैं। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय भंडारी, उपखंड अधिकारी, ऊर्जा निगम, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें