फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में चार हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sat, 28 Feb 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के दूसरे दिन 4000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। होली के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके बाद 24 घंटे मुख्य मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा। श्रद्धालु 15 जून तक दिन-रात दर्शन कर सकेंगे। इस समय श्रद्धालु सुबह सात से रात आठ बजे तक ही दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन मां के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं के जत्थे आने शुरू हो गए थे। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि समिति की बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। होली के बाद श्रद्धालु पहुंचेंगे इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार मार्च से मुख्य मंदिर दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि बाहरी जनपदों से पुलिस बल का आना शुरू हो गया है। दो कंपनी पीएसी भी जिले में आ गई है। काली मंदिर, भैरव मंदिर और ठूलीगाड़ में थाना बनाकर तैनाती कर दी गई है। जिले से भी पुलिस बल मंगाया गया है। ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक पूरी लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन से बूम, ठूलीगाड़ तक एक बस ने चार फेरे लगाए
रोडवेज की ओर से मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है। अधिक भीड़ होने पर बरेली, पीलीभीत रूट की बसों को सीधे बूम, ठूलीगाड़ तक संचालित करने की योजना है। आरएम आलोक बरनवाल ने बताया कि यात्री संख्या के आधार पर बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज स्टेशन के टिकट काउंटर के लिपिक विनोद नौटियाल ने बताया कि शनिवार को एक बस का संचालन हो सका। अभी बूम तक 25 रुपये और ठूलीगाड़ तक 35 रुपये किराया है।

साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के काम जारी
मां पूर्णागिरि मेले के चलते नगर क्षेत्र में पालिका की ओर से साफ-सफाई आदि की व्यवस्था तेज हो गई है। ककराली गेट के प्रवेश मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से स्वागत द्वार को सजाया गया है। पालिका ने शारदा घाट में व्यवस्थाएं की हैं। घाट पर पूजा सामग्री आदि की दुकानें लगाने का कार्य शनिवार को तेज रहा। ईओ ऋषभ उनियाल ने बताया कि नगर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शारदा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब जल धारा भी घाट की ओर करा दी गई है। सुरक्षा, सफाई और लाइट की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें