गंदगी फैलाने पर चंपावत में दुकानदार का चालान करते अधिशासी अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका ने गंदगी करने पर चार दुकानदारों का चालान किया है। चारों दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मोटर स्टेशन में मीट के तीन दुकानदारों ने सड़क पर गंदगी फैलाई हुई थी।
जबकि भैरवा चौराहे पर एक फास्टफूड के दुकानदार ने नाली में कूड़ा डाला था। उन्होंने बताया कि चारों दुकानदारों पर उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2013 के तहत एक-एक हजार रुपये का चालान किया गया।