मंच/चंपावत। उरेडा ने तल्लादेश क्षेत्र में चार स्थानों पर लाखों की लागत से सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाई हैं। जिला योजना के तहत उरेड़ा ने जीआईसी मंच, स्वास्थ्य केंद्र मंच और गुरु गोरखनाथ मंदिर और हरम के पंचायत क्षेत्र में हाईमास्ट सोलर लाइटें लगाई हैं। प्रत्येक सोलर हाईमास्ट लाइट की लागत 1.10 लाख रुपये से अधिक है। रोशनी की व्यवस्था होने से ग्रामीणों को सहूलियत मिल रही है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उरेडा और जिला प्रशासन का आभार जताया है। संवाद