फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में जल्द खुलेंगी शराब की चार नई दुकानें

Thu, 12 Feb 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के चार स्थानों पर चार नई शराब की दुकानें खोली जाएंगी। आबकारी विभाग ने नए वितीय में मंच, अमोड़ी, वालिक और पनार में दुकानें खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले साल ग्रामीणों के विरोध के कारण एक भी आवेदन नहीं आया था जिस कारण नई दुकानों का संचालन नहीं हो सका था। वर्तमान में चंपावत जिले में 15 देशी और विदेशी शराब की दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों से प्रतिवर्ष सरकार को 55 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हो रहा है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि चार नई दुकानों को खाेलने के लिए प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपद में दुकानों की संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी। अप्रैल से नई दुकानों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें