फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चल्थी में तीन युवकों सेपकड़ी 890 ग्राम चरस

Mon, 31 Jul 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास चेकिंग के दौरान तीन लोगों के पास से 890 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में से एक पंजाब और दो ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। चल्थी चौकी प्रभारी एसएस कोरंगा ने बताया कि जीप की तलाशी के दौरान यह चरस बरामद हुई। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कबूला कि पिकअप से चंपावत और लोहाघाट में सब्जी और फर्नीचर लाते हैं। वापसी में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस ले जाकर बेचते हैं। बरामद चरस देवीधुरा से खरीदकर बाजपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेची जाती है। चालक रोहित कुमार (21) निवासी बन्नाखेड़ा, बाजपुर से 390 ग्राम, राजू (29) निवासी ग्राम महेशपुरा, बाजपुर से 300 ग्राम और रामकिशन निवासी करतारनगर थाना खन्ना जिला लुधियाना (पंजाब) से 200 ग्राम चरस पकड़ी गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में एसएस खड़ायत, मतलूब खान, गणेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें