फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चार लिफ्ट पेयजल योजना भी नहीं बुझा पा रही प्यास

Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में पेयजल संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है। जल संस्थान की ओर से 42 साल पहले बनी बूढ़ी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के सहारे लोहाघाट नगरवासी हैं। जल संस्थान की चार योजनाएं भी नगर लोहाघाट के लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान की पेयजल योजना से नगर के लोगों को सप्ताह में मात्र दो दिन पानी नसीब हो पा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए हैंडपंप, नौलों, अक्कल धारे, नर्सरी गधेरे की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
लोहाघाट नगर के लिए चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, बनस्वाड़ पेयजल योजना, फोर्ती गधेरा पेयजल योजना और ऋषेश्वर मंदिर के पास एक नलकूप बनाया गया है। इससे नगर लोहाघाट के लिए पानी की आपूर्ति होती है। पेयजल स्रोतों में पानी की कमी के चलते जल संस्थान को मांग के अनुरूप मात्र 22 फीसदी ही पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

इससे वितरण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लोगों को लंबी दौड़ लगानी पडती है, स्कूल से छुट्टी होने के बाद कई बच्चे पढ़ाई ढोकर पानी ढोने को मजबूर होते हैं।

लोहाघाट नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है, वर्तमान में चार योजनाओं से केवल 480 केएल ही पानी मिल रहा है। इसमें चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना से 400 केएल, ऋषेश्वर नलकूप से 35 केएल, फोर्ती गधेरे से 30 केएल और बनस्वाड़ योजना से 15 केएल पानी मिल पा रहा है। पेयजल दिक्कत को देखते हुए टैंकर और पिकअप वाहनों शहर में पानी बंटवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है, मार्च से वाहनों से पानी बांटा जाएगा। पेयजल स्रोताें में करीब 40 फीसदी कमी आ गई है, जबकि बनस्वाड़ पेयजल योजना में 90 फीसदी की कमी आ गई है। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान चंपावत

लोहाघाट नगर के लिए शासन से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति मिलने के बाद इसकी डीपीआर भी बन चुकी है। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण के बाद लोहाघाट नगर सहित आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। पूर्व में नगर पालिका की ओर से नगर में कई सोलर हैंड पंप लगाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। - गोविंद वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें