बनबसा में विरोध जताते असम राइफल्स के जवान। संवाद
बनबसा (चंपावत)। असम राइफल्स में सेना मेडल हटाकर पुलिस पदक किए जाने से पूर्व सैनिक भड़क गए। उन्होंने पूर्व की भांति सेना मेडल ही देने के लिए आवाज उठाई। उन्होंने अपनी पूर्व मांगों को भी जल्द पूरा करने की सरकार से मांग की।
असम राइफल्स ऑल इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले असम राइफल्स पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। संगठन अध्यक्ष सेना मेडल प्राप्त गोपाल दत्त शर्मा ने असम राइफल्स के डीजी के इस फैसले को गलत बताया। सचिव खड़क चंद ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने सेना की तरह सुविधाएं देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन बनबसा टनकपुर की आम बैठक जल्द की जाएगी।
बैठक में कोषाध्यक्ष वारंट ऑफिसर शिव चंद, सूबेदार चतुर सिंह मेहर, नरेंद्र सिंह गोवड़ी, कृष्ण सिंह, मोहन राम आदि थे।