फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन लता वर्मा महिलाओं के साथ घर में बना रहीं हैं मास्क

विज्ञापन
लोहाघाट में जरूरमंद लोगों के लिए मास्क तैयार करती पूर्व चेयरमेन लता वर्मा अपनी सहेलियों के साथ। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जुटे लोगों की मदद के लिए पूर्व चेयरमैन लता वर्मा ने हाथ आगे बढ़ाया है। वह नगर की महिला साथियों के साथ कोरोना से संघर्ष कर रहे पर्यावरण मित्रों, पुलिस कर्मियों और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए अपने घर में मास्क तैयार कर रहीं हैं। मास्क बनाने में उनके साथ जया, कविता, गीता, मीना, लक्ष्मी, दीपा, भावना आदि महिलाएं सहयोग कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

सोशल मीडिया में ग्रुप बना कर रहे हैं मदद
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला सचिव एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने सोशल मीडिया में साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप बनाकर लोगों को खाद्यान्न दे रहे हैं। राजू ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर जरूरतमंदों तक अपना संपर्क नंबर पहुंचाया है। जरूरतमंद उनसे संपर्क कर खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। बताया कि प्रतिदिन 15 परिवारों को मदद दी जा रही है। इसमें शेखर उप्रेती, मनीष जुकरिया, हेम पुनेठा, रूपेश उप्रेती, भुवन गड़कोटी, विवेक ओली, चंद्रशेखर राय, अमित साह, जीवन खर्कवाल, बीडी ओली, गणेश खर्कवाल, नीरज गड़कोटी, बसंत गडक़ोटी आदि सहयोग कर रहे हैं।
मजदूरों को वितरित की थाली, गिलास और चम्मच
चंपावत। जिला मुख्यालय में क्वारंटीन किए गए दिहाड़ी मजदूरों को डीएम एसएन पांडेय के निर्देश पर भोजन करने के लिए थाली, चम्मच और गिलास उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभी तक इन्हें पत्तलों में भोजन दिया जा रहा था। लॉकडाउन में फंसे दिहाड़ी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, नगर पालिका और व्यापार संघ की ओर से की जा रही है। पीआरडी के जवानों की ओर से सोशल डिस्टेंस का पालन करते इनको भोजन परोसा जा रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की ओर से सभी मजदूरों को दो समय चाय-बिस्कुट की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

पहली बार पहाड़ में मजदूरी को आए थे नूर मोहम्मद
चंपावत। यूपी के बहराइच जिले से मजदूरी के सिलसिले में पहली बार 18 मार्च को पिथौरागढ़ पहुंचे नूर मोहम्मद भी लॉकडाउन में फंस गए हैं। उनका कहना है कि उन्हें चंपावत में क्वारंटीन में रहते हुए 14 दिन से अधिक हो गए हैं। उसके बाद भी प्रशासन की ओर से उन्हें घर भिजवाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। संवाद
प्रशासन को सहयोग करने का फैसला
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने टेलीफोन पर अपने सहयोगियों के साथ विचार मंथन कर कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रशासन को पूर्व सैनिकों की ओर से पूरा सहयोग देने का निर्णय लिया। समिति के सक्रिय सदस्य कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी आदि ने पूर्व सैनिकों से संपर्क कर उनसे स्वैच्छिक सेवाऐं देने का अनुरोध किया। बताया कि इसके लिए 55 वर्ष से कम आयु के स्वस्थ पूर्व सैनिकों के नाम लिए गए हैं। बनबसा और टनकपुर के कई पूर्व सैनिकों ने प्रशासन को सहयोग देने को अपने नाम दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें