टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज में हाथी के हमले में महिला की मौत के बाद तीसरे दिन भी वन विभाग अलर्ट रहा। वन कर्मियों ने घटना स्थल ककराली गेट से आगे द्वान बीट में जाने से लोगों को सख्ती से रोका गया। वन कर्मचारी हाथी के मूवमेंट पर नजर रखे रहे। साथ ही रेंज से सटे गांवों में लगी सोलर फेंसिंग की भी जांच की गई।
शनिवार को सुबह से ही वनकर्मी घटना स्थल से सटे क्षेत्र में गश्त करते रहे। रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में किसी को भी अंदर जंगल में नहीं जाने दिया गया। रेंज से सटे आमबाग, बस्टिया, उचौलीगोठ और थ्वालखेड़ा में हाथी को गांव में घुसने से रोकने के लिए सोलर फेंसिंग लगाई गई है। हमलावर हाथी के रेंज में विचरण को देखते हुए सोलर फेंसिंग की जांच की गई। जहां-जहां भी मरम्मत की आवश्यकता होगी उसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद