फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोयाटी के पास धधका जंगल, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Wed, 29 Apr 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक के कोयाटी गांव के पास जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर ने बताया कि कोयाटी गांव के नजदीक बांज, बुरांश, फल्याठ, चीड़ घने जंगलों में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मिनी वाटर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने पानी की बौछारों और टहनियों से पीट कर आग बुझाई। जंगल में आग लगने से वन संपदा और वन्य जीवों को काफी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने फायर टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के कारण जंगल की काफी हद तक रक्षा हो पाई। टीम में जगदीश तिलाड़ा, उमेश, पारस, प्रतिभा, कोमल राणा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें