फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग करा रहा घायल हाथी की इलाज

Wed, 17 Jan 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
घायल हाथी के घाव की सफाई करते युजिन जार्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा के पश्चिमी छोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगल में बीते दिवस घायलावस्था में मिले हाथी का वन विभाग इलाज करा रहा है। मंगलवार रात जंगल में आग जलाकर वन कर्मी हाथी की सुरक्षा में तैनात रहे। हाथी की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है। हाथी की उम्र करीब बीस वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बनबसा के पश्चिमी छोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगल में (खटीमा क्षेत्र के रजनागोठ वनगांव के पास) घायलावस्था में हाथी मिला था। वन दरोगा सुंदर लाल और प्रकाश गंगवार ने बताया कि हाथी के सिर पर गंभीर चोट लगी है। अब तक उसे दस इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हाथी के घाव साफ करने में स्ट्रांगफार्म स्थित अनाथालय के सचिव युजिन जार्ज ने काफी मदद की। उधर, बनबसा के आसपास के ग्रामीण घायल हाथी के लिए केले आदि पहुंचाने में लगे रहे। वन बीट अधिकारी रमेश चंद्र आर्य, तेज पाल, वाहन चालक हंसा दत्त आदि घायल हाथी की सुरक्षा में लगे रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें