फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हमलावर तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।विकास खंड के धौनी सिलिंग गांव के डकला में तेंदुए के हमले से एक महिला घायल हो गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार, 22 मार्च को सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई गीता देवी पर तेंदुए ने हमला किया था। पूर्व प्रधान युगल किशोर धौनी ने बताया कि घायल गीता को इलाज के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रेंजर एनडी पांडेय ने जानकारी दी कि ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया। जंगल में चार ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं। तेंदुए की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पिंजरा लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम ने घायल महिला के परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विभाग लगातार गश्त कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें