फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग का हुड्डी नदी में छापा

Sat, 09 Jun 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
बनबसा हुड्डीनदी में अवैध खनन में लगे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिनों से हुड्डी नदी से अवैध खनन चलने पर सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने छापा मारा। हालांकि, टीम को देखकर खनन माफिया मौके से फरार हो गए। उन्होंने विभागीय टीम के पहुंचने से पहले ही वहां से जेसीबी, वाहन आदि हटा लिए थे। बताया जा रहा है बाढ़ नियंत्रण कार्य की आढ़ में हुड्डी नदी में अवैध खनन किया जा रहा था।

विज्ञापन


बनबसा के चंदनी ग्रामसभा अंतर्गत आनंदपुर गांव के तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्य चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नदी तट पर मिट्टी का बंधा बनाया जा रहा है। ठेकेदार को बाहर से मिट्टी लाकर नदी तट पर बंधा निर्माण करना है। इसके लिए चंपावत के डीएम ने कार्य करने की अनुमति भी दी है, लेकिन पिछले दो दिनों से ठेकेदार के आदमी हुड्डी नदी से अवैध खनन में जुटे थे। इसकी ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की। बताया गया कि नदी में बिना अनुमति जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपरों से अवैध खनन किया जा रहा था। वन विभाग के पूर्वी तराई वन प्रभाग के रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि उक्त ठेकेदार के खिलाफ वन अधिनियम और अवैध खनन करने के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि प्रतिवर्ष बरसात में हुड्डी नदी के उफान में आने से आनंदपुर गांव में बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्य की आढ़ में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराने के अलावा नक्शे के अनुरूप मानकों के तहत कार्य कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें