अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार को वन विभाग और वन निगम कर्मियों को आग से सुरक्षा और घटना होने की स्थिति में आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया। वन विभाग के लीसा डिपो में आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी एमबी खत्री के नेतृत्व में विभाग की टीम ने वहां लगे अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को उपकरणों की उपयोगिता और उनके प्रयोग के तरीकों की जानकारी दी। वन निगम के प्रकाष्ठ डिपो में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रभागीय विपण प्रबंधक एमसी आर्या, डिपो अधिकारी प्रथम केके उपाध्याय, डिपो अधिकारी द्वितीय धर्मानंद पंत, डिपो अधिकारी तृतीय लालमणी भट्ट, लीसा डिपो अधिकारी भुवनेश कुमार पंत, वन दरोगा ईश्वरी दत्त कांडपाल ने प्रतिभाग किया। अग्निश्मन विभाग की टीम में चालक मिंदरपाल सिंह, फायरमैन दिनेश चंद्र कापड़ी, हेम चंद्र हरडिया, हरविंदर सिंह शामिल थे।