फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले में 19 को भारी बारिश का पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 जुलाई को चंपावत जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस पर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी विभागों को सचेत रहते हुए किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह इस दिन कम से कम आवागमन करें। डीएम ने शनिवार को आईआरएस प्रणाली के सभी अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा के दौरान अगर किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही से जनहानि हुई तो तत्काल आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में संवेदनशील जितने भी विद्यालय चिन्हित किए गए हैं उनमें सुरक्षा के इंतजाम हों। अगर भवन आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील है तो विद्यार्थियों के पठन-पाठन की व्यवस्था सुरक्षित स्थान पर होनी चाहिए।
जिला नियोजन समिति की बैठक स्थगित
चंपावत। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 19 जुलाई को टनकपुर में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में प्रस्तावित जिला नियोजन समिति की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें