फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के 250 पुजारियों और दुकानदारों की कोरोना जांच को लिए सैपंल

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि में कोरोना जांच के लिए पुजारियों और दुकानदारों का सैंपल लेते डॉ. मो. उमर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को पूर्णागिरि धाम के 250 से अधिक पुजारियों, दुकानदारों और कर्मचारियों के सैंपल लिए। सैंपलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट 16 अक्तूबर को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नवरात्र में उत्तराखंड से बाहर के श्रद्धालुओं को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए सशर्त आने की अनुमति दी है। इसे देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति नवरात्र की व्यवस्था बनाने में जुटी है। विशेषकर कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था पर अधिक जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को तहसीलदार खुशबू पांडेय और चिकित्साधिकारी डॉ. मो. उमर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ में शिविर लगाकर पुजारियों, दुकानदारों और कर्मचारियों के सैंपल लिए।
कोरोना जांच कराने से कई लोग रह गए वंचित
टनकपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे तक ही सैंपलिंग की। इसके चलते धाम के कई पुजारी और दुकानदार कोरोना की जांच करानेे से वंचित रह गए। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि करीब 60 लोग टीम के जाने के बाद मौके पर पहुंचे, जिन्हें बिना सैंपल दिए ही वापस लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

मंदिर समिति ने शुरू किया सैनिटाइजिंग
टनकपुर। मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को भैरव मंदिर और सेलागाड़ क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि समिति प्रशासन की ओर से तय नियमों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को देवी मां के दर्शन कराने की व्यवस्था कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें