फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज इलेवन ने किया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
बनबसा आनंदपुर में विजेता टीम को ट्राफी सौंपते मुख्यअतिथि गोविंद सामंत। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
मबनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी स्व. मनोज चंद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर मनोज इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि गोविंद सामंत ने पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय स्व. मनोज चंद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को आनंदपुर खेल मैदान में मनोज इलेवन और बनबसा स्टेडियम ए के बीच हुआ। पहले हाफ में बनबसा स्टेडियम ए के खिलाड़ी कुणाल के एक गोल से टीम ने विरोधी टीम पर 1-0 से बढ़त बना ली थी। सेकेंड हाफ में मनोज इलेवन ने तीन गोल कर मैच 3-1 से जीत लिया। टीम के लिए दो गोल अशोक चंद और एक गोल हितेश नें किया। रेफरी बॉबी खोलिया, लाइनमैन दीपक चंद, कैलाश ढेक थे। आंखों देखा हाल कमलेश भट्ट, कविंद्र ने सुनाया। वहां वीरेंद्र सिंह, प्रकाश बोरा, प्रेम सिंह ज्याला, जसवंत सिंह बसेड़ा, अशोक पाल, हरिओम सेठी, रेखा देवी माधवी चंद, देवकी देवी, रेखा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें