फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
बनबसा चंदनी में विजेता, उपविजेता टीमें ट्राफी व अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चंदनी में आयोजित स्व. हरीश सिंह धामी स्मृति प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत टनकपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, शत्रुघ्न कोठारी ने विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से विजेता टीम को 15000 और उपविजेता टीम को 7500 रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन

चंदनी खेल मैदान में बृहस्पतिवार को चंदनी और टनकपुर की टीमों के मध्य हुए फाइनल में टनकपुर की टीम ने आसानी से चंदनी की टीम को परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टनकपुर की टीम ने पहले हाफ में चंदनी की टीम पर 4-0 से बढ़त बना ली। सेकेंड हाफ में टनकपुर की टीम ने एक गोल और कर चंदनी टीम पर 5-0 से बढ़त बना ली। मैच के अंतिम क्षणों में चंदनी की टीम ने एक गोल उतार दिया। टनकपुर की टीम 5-1 से मैच जीत गई। मैच रेफरी फुटबाल कोच आरबी मल्ल, लाइनमैन कुलदीप नागरकोटी, वीरेंद्र चंद थे। ग्राम प्रधान अनिल प्रसाद, उपप्रधान सतेंद्र भट्ट विशिष्ट अतिथि थे। आयोजन कमेटी अध्यक्ष सुनील चंद, सचिव राहुल खनका, कोषाध्यक्ष गिरधर शर्मा, उपाध्यक्ष विनय भंडारी, सदस्य प्रदीप चंद, गुलशन भंडारी, भुवन पंत, हेमंत भंडारी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें