फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा में प्रतिष्ठानों पर मारे छापे, खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई

विज्ञापन
टनकपुर में एक प्रतिष्ठान पर खाद्य सामग्रियों की जांच करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया व खाद्य सुरक् - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा। दशहरा और दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अगुवाई में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टनकपुर और बनबसा में प्रतिष्ठानों पर छापे मार दूषित और खराब खाद्य सामग्रियों को नष्ट कराया। प्रतिष्ठान स्वामियों को दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि टनकपुर में राजाराम चौराहे के एक समोसा विक्रेता की दुकान में खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। वहीं एक डेयरी में खराब दुग्ध उत्पादों और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। बनबसा में भी दो मिष्ठान भंडारों में बांसी मिठाइयां नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कोरोना संकट के कारण कारोबार में आर्थिक मंदी को देखते हुए फिलहाल किसी भी प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन उन्हें दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। छापामार दल में नायब तहसीलदार पिंकी आर्या भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें