फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराए चिप्स और मसाले के 24 पैकेट

Fri, 20 Feb 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के पाटी क्षेत्र में होली पर्व से पहले खाद्य पदार्थों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की
विज्ञापन
चंपावत। जिले में होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने पाटी और खेतीखान क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों और जनरल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान मसाला और चिप्स के 24 पैकेट बरामद किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने खोया, बेसन, सरसों तेल और पैक्ड मिठाई के छह नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय लैब भेजे। विभाग ने बताया कि लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाटी क्षेत्र की दो किराना दुकानों से एक्सपायर्ड सब्जी मसाला के 14 पैकेट और चिप्स के 10 पैकेट बरामद किए गए। इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया और संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें