फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न निरीक्षकों को लगाई फटकार

Sat, 30 May 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राशनकार्डों के सत्यापन और डिजिटाइजेशन की गति में तेजी तो आई, लेकिन अभी भी 11247 एंट्री शेष है। मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में काम की गति बढ़ाने की हिदायत दी गई। जिले की 323 सस्ता गल्ला दुकानों का सर्वे एक साल में भी पूरा नहीं होने पर खाद्यान्न निरीक्षकों को फटकार लगाई। काम में तेजी के लिए सस्ता गल्ला की दुकान स्तर से सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले में 33585 राशनकार्डों का डिजिटाइजेशन का काम होना है, लेकिन अब तक सिर्फ 21794 की एंट्री और 15544 कार्डो का ही सत्यापन हो सका है। बीपीएल कार्डों में विशेष एहतियात बरतने की हिदायत दी गई। बैठक में चंपावत की खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत, लोहाघाट के केएस नयाल, बाराकोट के पूरन सिंह रावत, पाटी के बीडीओ सीएस मेवाड़ी, ग्राम विकास अधिकारी एके मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें