फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नियमों का पालन करें टैक्सी चालक

Mon, 17 Oct 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
यातायात के नियमों का पालन करें टैक्सी चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर कोतवाली में सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने नए थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कोतवाल खड़ायत ने टैक्सी चालकों को वाहन में ओवरलोडिंग न करने की सख्त हिदायत दी। कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे सीट में तीन सवारियां न बैठाने, वाहन में रेट लिस्ट चस्पा करने, वाहन में परमिट के अनुसार सवारियां, वाहन के सभी कागजात फिट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धौनी आदि थे
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें