फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जागर में लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

Wed, 03 Dec 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के रैघांव में चल रहे ऐड़ी देवता के जागर में अवतरित होकर आशीर्वाद देते देव डांगर। स्रोत:
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के रैघांव में ऐड़ी देवता का 21 दिनी जागर जारी है। जागर देखने के लिए दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुरोहित राजेंद्र बगौली ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए।
विज्ञापन

प्रसिद्ध जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी तथा दीवान सिंह अधिकारी ने महाभारत और रामायण कालीन कथाओं का गायन कर लोक देवी देवताओं का आवाहन किया जा रहा है। शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी ने बताया कि जागर देखने के लिए अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित चंपावत जिले के रैघांव, पड़ासोंसेरा, कुरतोली, सालोनी, बरचौड़ा, बकरियाजूला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को रैघांव में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देव डांगर नारायण सिंह, ग्राम प्रधान हरीश सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, राम सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, खड़क सिंह अधिकारी, चंद्र सिंह अधिकारी, मोहन सिंह,शोबन सिंह, पूरन सिंह, करन सिंह अधिकारी समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें