लोहाघाट उप जिला अस्पताल में सामाजिक दूरी की धज्जियां उडाते लोग।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोगों की ओर से कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार को उप जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।
इस दौरान सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ी। अस्पताल प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी का पालन कराने, अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। 45 उम्र से अधिक उम्र के लोग पहली और दूसरी वैक्सीन लगाने के लिए आए हुए थे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कोई व्यवस्था न होने से पहले नंबर के चक्कर में लोगों में धक्कामुक्की भी होती रही। भारी भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए कई लोग बिना वैक्सीन लगाए ही वापस लौट गए। करीब दो घंटे की अफरा तफरी के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण का लगातार किया जा रहा है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जाता है।