हिमाचल प्रदेश में हुई ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने के बाद ट्रा
लोहाघाट (चंपावत)। हिमाचल प्रदेश में हुई ऑल इंडिया रीवर राफ्टिंग मैराथन में रियल एडवेंचर की टीम ने परचम लहराया है। टीम ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। रियल एडवेंचर के अध्यक्ष आशीष जोशी ने बताया कि इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से नधौन (हिमाचल) में तीन से पांच नवंबर तक आल इंडिया रीवर राफ्टिंग मैराथन का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही रियल एडवेंचर की प्रथम महिला टीम ने मैराथन कैटेगरी में स्वर्ण पदक और द्वितीय महिला टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता की मिक्सड कैटेगरी में टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता रियल टीम को मैडल और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। टीम का नेतृत्व रियल एडवेंचर के संरक्षक राकेश जोशी ने किया। टीम में विपिन भंडारी, राजेंद्र गिरि, चांद सिंह, दीपेश सिंह, बबीता कठायत, बबीता गोस्वामी, नेहा पुजारी, पूजा बिष्ट, कल्पना बोरा, पूजा मेहरा, नेहा बिष्ट, कविता बोहरा, पूनम आदि खिलाड़ी शामिल रहे।