फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पालिका के तीन सभासदों समेत पांच ने सामूहिक इस्तीफा भेजा

Mon, 25 Aug 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में पालिका कार्यालय पर रोष जताते आक्रो​शित सभासद और सभासद प्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका के तीन सभासद और दो सभासदों के प्रतिनिधियों ने पालिका कार्यालय के समक्ष कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालिका में विकास कार्य ठप हैं और उनके प्रस्तावों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। पालिका प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। पांच सभासदों ने सामूहिक त्यागपत्र ईओ के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त को भेजा। ईओ के समक्ष कड़ा रोष भी जताया। इस बीच पुलिस भी कार्यालय परिसर में तैनात रही।
सोमवार को सभासद चर्चित शर्मा, वकील अहमद, दिलदार अली, पूर्व सभासद और सभासद प्रतिनिधि योगेश पांडेय, पूर्व सभासद और सभासद प्रतिनिधि अमित भट्ट नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठकर पालिका प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि छह माह से अधिक समय हो गया है, उनके वार्डों में विकास कार्य ठप हैं। इस बीच ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के माध्यम से वार्ड सात के सभासद शर्मा, वार्ड चार के अहमद, वार्ड तीन के सभासद अली के साथ वार्ड नौ के सभासद बबीता वर्मा, वार्ड आठ की सभासद आशा भट्ट के हस्ताक्षरयुक्त इस्तीफे का कुमाऊं आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि उनकी ओर से दिए जा रहे प्रस्ताव नहीं लिखे जा रहे हैं, जो भी लिखे जा रहे हैं वहां अपनी भाषा अपने शब्दों में लिखकर हमारे प्रस्ताव के मूल स्वरूप को बदल दिया जाता है। प्रस्ताव को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम पांच सदस्यों की ओर से लिखित पत्र देने के बाद भी बैठक नहीं बुलाई जाती बल्कि बैठक को टालने के लिए अनावश्यक रूप से हमारे पत्र को निदेशालय भेजते हंै जिससे ज्वलंत मुद्दों को टाला जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें