टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी कठौल के समीप पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। बुधवार को तड़के करीब चार बजे के हरियाणा सोनीपत जा रही कार (एचआर 10एएन 7221) अचानक चल्थी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया।
विज्ञापन
हादसे में मोहित (33) पुत्र जगजीत, अमनदीप (30) पुत्र राकेश कुमार, अतुल (32) पुत्र सतपाल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि विवेक सिंह (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह और चालक आदित्य (32) पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार निवासी ग्राम शहजादपुर, सोनीपत को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार मुनस्यारी के पिथौरागढ़ जिले से आ रही थी।