चंपावत जिले के सिरतोली में वेद विद्यालय का शुभारंभ करते जिला जज आशीष नैथानी और अन्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले का पहला महर्षि गौतम सीमांत वेद विद्यालय पाटी विकासखंड के मध्यगंगोल सिरतोली गांव में खुल गया है। जिला जज आशीष नैथानी ने शनिवार को पूजा, अर्चना और वेद मंत्रों के साथ का शुभारंभ किया। उन्होंने महर्षि गौतम के जीवन चरित्र और वेदों का महत्व बताया। लोगों को शिक्षा के साथ संस्कार देने के लिए एनआरआई राज भट्ट के प्रयासों को सराहा।
इससे पूर्व एडीएम टीएस मर्तोलिया, राज भट्ट, इग्लैंड से आए एलेक्स और मुख्य यजमान ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने पूर्ण विधि, विधान के साथ पूजा की। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, विहिप के केंद्रीय मंत्री हरिशंकर तिवारी, सीमांत सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष कैलाश थपलियाल, रंदीप पोखरिया, सुभाष थपलियाल, सतीश पांडेय, शकर दत्त पांडेय, नवीन मुरारी आदि रहे। आचार्य अमित पांडेय, शशिकांत मिश्रा, अर्पित तिवारी ने पूजा कराई। ललित पंत की अध्यक्षता में हरीश पंत ने संचालन किया। मेजबान राज ने कहा कि इस गांव के वेद विद्यालय से वेदमंत्रों के स्वर गूंजेंगे। इससे इस क्षेत्र में शिक्षा के साथ बच्चों को ऐसे संस्कार मिलेंगे जो उनके जीवन पथ को आलोकित करते रहेंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से डॉ. सिद्धार्थ पाटनी और अजय रस्तोगी ने कई रोगियों का उपचार कर मुफ्त दवाएं बांटीं।