फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में पहला जन औषधि केंद्र खुला

Mon, 18 Dec 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का शुभारंभ करते विधायक फर्त्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिले का पहला भारतीय प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल गया है। जन औष केंद्र केंद्र का शुभारंभ विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। पहले दिन करीब 140 से अधिक लोगों ने सस्ती दवाएं खरीदकर इसका लाभ उठाया। 
विज्ञापन


सोमवार को एसीएमओ डा. रश्मि पंत की अध्यक्षता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के संचालन में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक फर्त्याल ने कहा कि जन औषधि केंद्र का आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्र में सस्ती और ब्रांडेड दवाएं उपलब्ध होने से अब खासकर गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि अस्पताल परिसर में ही स्थित टिनसेड का जीर्णोद्धार कर उसमें केंद्र का संचालन किया जाएगा। कहा कि सीएचसी में रिक्त पड़े डाक्टरों के पदों को भरने के लिए लगातार उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। 

एसीएमओ डा.पंत ने बताया कि जन औषधीय केंद्र में करीब 250 प्रकार की गुणवत्ता पूर्ण दवाएं सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। नेशनल युवा कोआपरेटिव सोसायटी दिल्ली की ओर से संचालित औषधि केंद्र के स्थानीय प्रतिनिधि नंदन सिंह और नवीन जोशी ने बताया कि औषधीय केंद्र में दो फार्मेसिस्ट सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाजार से करीब 70 से 80 फीसदी सस्ती और गुणवत्ता युक्त दवा उपलब्ध है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, तहसीलदार नीलू चावला, ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रूप सिंह बोहरा, विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें