फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत बसंत उत्सव में नॉन-ट्रेडिशनल कैटेगरी में प्रथम

Mon, 02 Mar 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बसंत उत्सव, पुष्प और कृषि प्रदर्शनी में कुल चार पुरस्कार जीते हैं। जिले को नॉन-ट्रेडिशनल कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


यह आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च तक लोक भवन में हुआ था। डीएचओ मोहित मल्ली ने बताया कि वालिक, देवीधुरा के राजीव कुमार ने लिलियम और डहलिया श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कार्नेशन श्रेणी में दूसरा स्थान भी प्राप्त किया और उत्कृष्ट फार्मर फ्लावर श्रेणी में सम्मानित हुए। चौड़ा राजपुरा की राधा राणा को सब्जी, फल, मशरूम और शहद उत्पादन में बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मिला। उद्यान विभाग के एडीओ प्रदीप पचोली और महेशानंद ने राज्यपाल से ये पुरस्कार ग्रहण किए। शहद उत्पादक हरीश चंद्र जोशी के अनुसार, गोल्डन हनी और काली हल्दी उत्सव के प्रमुख उत्पाद रहे। लोगों ने चंपावत के स्थानीय उत्पादों में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें