फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज पहुंचेगा मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था, स्वागत की तैयारी

Thu, 03 Jul 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के टीआरसी के समक्ष उत्तराखंड की वि​शिष्ट सांस्कृतिक और जीवनशैली को को दर्शाता केएमवीएन क
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था आज टीआरसी टनकपुर पहुंचेगा। प्रशासन ने यात्रियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी दिखाने की संभावना है। सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से 50 यात्रियों का पहला दल शुक्रवार की शाम टीआरसी पहुंच जाएगा। दल का उत्तराखंड के छोलिया नृत्य से स्वागत होगा। टीआरसी को बेहतर तरीके से सजाया गया है। यहां यात्री रात्रि विश्राम करेंगे। टीआरसी पहुंचते ही दल के सदस्य पहाड़ की विशिष्ट जीवन शैली को दर्शाती कलाकृति से रूबरू होंगे।
पहली बार टनकपुर टीआरसी से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए टीआरसी में कई दिनों से केएमवीएन की ओर से तैयारियां की जा रही है। बृहस्पतिवार को केएमवीएन की ओर से तैयारियां तेज रहीं। सीएम के शनिवार सुबह यात्रा दल को रवाना करने की संभावना है। डीएम, एसपी ने एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल चेतन रावत के साथ टीआरसी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। इधर, टीआरसी के मैनेजर मनोज कुमार और मनीष मेहरा ने बताया कि यात्री दल शुक्रवार सुबह दिल्ली से रवाना होगा। यात्री दिन का भोजन रुद्रपुर में करेंगे। शाम तक दल यहां पहुंच जाएगा। रात में रुकने के बाद सुबह आगे की यात्रा शुरू होगी। यात्री पहाड़ी व्यंजन गहत की दाल, झिंगोरे की खीर आदि का भी स्वाद लेंगे।
पहले जत्थे के 45 यात्रियों में दो उत्तराखंड के

टनकपुर (चंपावत)। मानसरोवर यात्रा का पहले दल के पंजीकृत 45 यात्रियों में 32 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इनमें तेलंगाना से एक, उत्तर प्रदेश से चार, उत्तराखंड से दो, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ से एक-एक, दिल्ली से सात, गुजरात से सर्वाधिक 11, जम्मू कश्मीर से दो, मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से पांच, राजस्थान से छह, तमिलनाडु से दो सदस्य शामिल हैं।
टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यात्रियों की सूची मिल गई है। इनमें सर्वाधिक 69 वर्ष के दो यात्रियों में जयपुर राजस्थान के राजेश कुमार नागपाल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के किशोर शाह शामिल हैं। सबसे युवा अहमदाबाद (गुजरात) के 25 वर्षीय सुमैया बसंत भाई पटेल यात्रा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें