बनबसा सेना छावनी के पीछे पेड़ों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत : पुलिस
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सेना छावनी के पश्चिमी छोर स्थित जंगल में आग लग गई, जो तेजी से छावनी की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर मां पूर्णागिरि मेले के लिए बनबसा में तैनात अग्निशमन दल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग को जंगल में फैलने से पहले ही रोक दिया गया। प्रभारी फायर स्टेशन अमर सिंह ने बताया कि बनबसा कैंट क्षेत्र में पेड़ों में आग लग गई थी, उसे समय रहते बुझा दिया गया। बता दें कि इससे पूर्व दो बार पहले भी सेना छावनी क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाया जा चुका है। संवाद