फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लड़ीधुरा के पास जंगल में लगी भीषण आग

Wed, 20 May 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में लड़ीधुरा के पास जंगल में भड़की आग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसके तहत बाराकोट ब्लाॅक के लड़ीधुरा के जंगलों में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। देर रात तक जंगल जलते रहे।
विज्ञापन

लड़ीधुरा महोत्सव समिति अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब वह लोहाघाट की ओर जा रहे थे तो वहां कुछ युवक सड़क किनारे बैठकर पार्टी कर रहे थे। लोहाघाट से लौटने पर जंगल में भीषण आग लगी दिखाई दी। उन्होंने पुलिस और वन विभाग से जंगल में पार्टी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। जोशी ने कहा जंगलों में आग लगने से पर्यावरण और जीव-जंतुओं को खासा नुकसान हो रहा है। लड़ीधुरा का जंगल शाम से ही धधक रहा है। लोगों ने भी जंगलों में आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें