फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बाराकोट परिसर तक पहुंची जंगल की आग

Thu, 09 May 2019 10:30 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट/पाटी/बाराकोट।
विज्ञापन
बनलेख क्षेत्र में आग बुझाते वन विभाग के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 भीषण गर्मी जंगलों पर भारी पड़ रही है। बाराकोट क्षेत्र में लगी आग जीआईसी परिसर तक पहुंच गई जिसे बमुश्किल बुझाया जा सका। 

विज्ञापन


जिले में छीड़ापानी, सल्ली, मटेला, तोला, तल्लादेश, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी क्षेत्र के जंगलों में आठ स्थानों पर आग लगी है। आग से सात हेक्टेयर वन संपदा प्रभावित हुआ है। छीड़ापानी के पास के जंगलों में सुबह से लगी आग को वन विभाग के अलावा अग्निशमन दस्ते की टीम के प्रयासों से देर शाम को बुझाया जा सका।

छीड़ापानी क्षेत्र में पांच किलोमीटर दायरे में फैली आग को बुझाने के लिए प्रभारी अग्निश्मन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने वालों में लीडिंग फायरमैन बालमुकुंद, भैरव मौनी, पंकज फर्त्याल, भरत सिंह, दया विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे। आग के चलते कई जगह धुंध और धुंए से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


वहीं लोहाघाट में रोडवेज कार्यशाला के नजदीक के जंगल और बाराकोट में तहसील कार्यालय से कुछ दूरी पर जंगल धूं-धूं कर धधक रहे हैं। आग में बड़ी मात्रा में वन संपदा नष्ट हुई है। बृहस्पतिवार सुबह जंगल की आग जीआईसी बाराकोट परिसर तक पहुंच गई। यहां के कर्मचारियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। जंगल में लगी आग से यहां का तापमान काफी बढ़ गया है।

दया किशन चतुर्वेदी, हरीश चंद्र, लीलाधर, महेश चंद्र, विवेक कुमार, तनुज, सुभाष विश्वकर्मा, धीरेंद्र आदि का कहना कि छमनियां के नजदीक जंगलों में मंगलवार से लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट का कहना है कि आग बुझाने के लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


जंगल की आग से खेत की फसल राख 
चंपावत। चंपावत विकासखंड के ग्राम पंचायत बुड़म के तोक बकौरिया में लगी जंगल की आग से गांव में खेत में अदरक, गडेरी, तेज पत्ते की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीण शिवराज सिंह, हयात सिंह, प्रकाश राम, रमेश राम, नारायण राम, फकीर राम, जोगा राम आदि के सैकड़ों पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से नुकसान की भरपाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें