अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार से कार्यक्रम शुरू हो गए। चंपावत में अग्निशमन अधिकारी केएस बिष्ट ने आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। बताया गया कि एहतियात के साथ आग से बचाव को रेत, पानी, अग्निशमन आदि उपकरण रखने चाहिए।
आग से बचाव का प्रचार साहित्य भी बांटा गया। सेवा के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारियों और जवानों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं के साथ शहर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर प्रहलाद महर, हरीश कापड़ी, गिरीश जोशी, प्रवीण सिंह, सुनील रावत, विनोद कुमार, अमरदीप, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।
टनकपुर में सीओ पीएस पांगती ने झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में फायरमैन सोबरन सिंह, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, यादोलाल, हेम हरिड़या, पंकज सिंह, दिनेश कापड़ी, चालक मिंदरपाल सिंह ने सहयोग दिया। फायर स्टेशन में हुए कार्यक्रम में एफएसओ एमबी खत्री ने अग्नि सुरक्षा से उपायों की जानकारी दी।