फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में धधकी आग, अग्निशमन टीम ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर में एक रेडीमेड कपड़े और चप्पल बनाने वाली दुकान में अचानक लगी आग से काफी सामान जल गया।
विज्ञापन

सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। घटना के समय दुकानदार दुकान में ही था। घटना की वजह विद्युत शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।
पीलीभीत चुंगी-बस स्टेशन मार्ग में जेबी होटल के सामने योगेश चंद्र जोशी की रेडीमेड कपड़े और चप्पल बनाने वाली दुकान में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई।
उस समय दुकान खुली थी। इसलिए चप्पल बनाने वाले हिस्से में लगी आग दुकानदार ने देख ली। इसलिए धुआं उठते ही दुकानदार को पता चल गया।
सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर से पंपिंग कर कूलिंग मैथड से बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी का कहना है कि घटना से हुए नुकसान का फिलहाल सही अंदाजा नहीं हो सका, काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी वंशनारायण यादव का मानना है कि यदि घटना बंद दुकान में रात के समय घटना होती तो अधिक नुकसान हो सकता था। आग बुझाने वाली टीम में श्याम सिंह, कश्मीर सिंह, अतुल राठी, जगमोहन पाल, प्रमोद सौन, जगदीश बोरा, मनोज सिंह राणा, जगदीश सामंत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें