फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएससी में लगी आग, दो लाख रुपये और उपकरण जले

Sun, 19 Mar 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के सीमांत पासम में सीएचसी केंद्र में लगी आग के बाद की स्थिति।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे पासम के सीएससी में आग लगने से लाखों रुपये और उपकरण जल गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात को पासम में केदार राम के सीएससी और परचून की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखी दो लाख सत्तर हजार की नकदी सहित चार लाख का सामान और कपड़े जल गए। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सामान जल चुका था। सूचना राजस्व विभाग को दी गई है। दुकान स्वामी ने बताया कि नकदी, कंप्यूटर, परचून और कपड़े का सामान जल गया। उन्होंने कहा कि उन्हें करीब सात लाख रुपये का नुकसान हो गया है और भवन को नुकसान पहुंचा है। दुकान के ऊपरी मंजिल में उनके परिवार के अलावा एक परिवार और रहता था। आग लगने का पता चलने पर उन्होंने परिवार सहित अपनी जान बचाई। उन्होंने प्रशासन से मौका मुआयना कर मुआवजा देने की मांग की है। इधर तहसीलदार विजय गोस्वामी ने कहा कि लगने मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें