फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाईसेंस जारी न होने पर पटाखा विक्रेताओं ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
लोहाघाट में पटाखों का लाइसेंस निर्गत करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पटाखा व्यापारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली शुरू होने के बाद प्रशासन की ओर से पटाखों की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस जारी न होने पर पटाखा विक्रेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आए पटाखा व्यापारियों ने एसडीएम आरसी गौतम और चेयरमैन गोविंद वर्मा को ज्ञापन देकर शीघ्र उन्हें पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोहाघाट और खेतीखान के पटाखा विक्रेताओं ने मंगलवार को एसडीएम और चेयरमैन को बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए हर साल की भांति इस वर्ष भी वह लाखों रुपये खर्च कर पटाखे खरीद कर लाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय से उन्हें लाइसेंस नहीं मिल पाया तो उनको लाखों रुपये का नुकसान हो जाएगा। जिससे रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि पटाखे व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए अभी गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मुकुल मनराल, हिमांशु जोशी, हिकमत खान, ललित जोशी, विशाल सिंह, ललित पंगरिया, आन सिंह, अरविंद वर्मा, राजू जोशी, अनिल पुनेठा, संजय बोहरा, आशा बोहरा, ललित मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें